वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। श्रीमद्भगद्गुरु रामानन्दाचार्य के 726वें प्राकट्य महोत्सव पर विशाल शोभायात्रा अस्सी घाट से निकल गई। जगद्गुरु डॉ राम कमलाचार्य वेदांती के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में काशी के वैष्णव विरक्त समाज के संतों की सहभागिता बड़ी संख्या में रही। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए चल रही थीं। देवी देवताओं पर केंद्रित विभिन्न सजीव झांकियां भी इस शोभायात्रा का विशेष आकर्षण हैं। नौ दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन शोभायात्रा आरंभ होने से पूर्व सभी संतों ने मां गंगा का पूजन अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए गुरुधाम में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा के अपराध साढे तीन बजे तक राम मंदिर पहुंचने की संभावना है राम मंदिर पहुंचने के बाद शोभायात्रा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.