छपरा, जुलाई 3 -- 16- रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में शुक्रवार को बीएड प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल प्रशिक्षु व परीक्षा संचालन में जुटे शिक्षक एकमा।

बीएड प्रायोगिक परीक्षा का सफल आयोजन जयप्रकाश विश्वविद्यालय, सारण से संबद्ध रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा में बीएड सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी प्रायोगिक दक्षता का प्रदर्शन किया। परीक्षा का संचालन कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में किया गया। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षियों के शिक्षण कौशल, विषय ज्ञान और व्यावहारिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।...