छपरा, अगस्त 22 -- 9 - एकमा में शनिवार को आयोजित सेमिनार में उपस्थित अतिथि, प्राचार्य व शिक्षक एकमा। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा के राजेंद्र सभागार में शनिवार को एनईपी-2020 के तहत शिक्षक शिक्षा का पुनर्निर्माण, इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग, डिजिटल पेडागॉजी एवं मूल्य आधारित शिक्षा विषय पर एकदिवसीय विभागीय सेमिनार आयोजित हुआ। उद्घाटन कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह व प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उपस्थित अतिथि और उद्घाटन सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शिक्षक शिक्षा में बहुविषयक शिक्षा के साथ कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय मिश्रा ने एनईपी-2020 के चार वर्षीय शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी दी। एपी त्रिपाठी ने अपने संबोधन ...