आरा, फरवरी 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बखोरापुर गांव में रामाधार सिंह की 13वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने स्व. सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। पुण्यतिथि पर ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में पटना और आरा से आए सुप्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने आंख, दांत, सामान्य रोग सहित कई बीमारियों की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। कई जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों महिला एवं पुरुष मरीज जांच कराने पहुंच...