कानपुर, फरवरी 25 -- रामादेवी से गोल चौराहा तक जीटी रोड के ऊपर 10.160 किमी लंबे फोर लेन एलिवेटेड रोड के लिए 988.30 करोड़ रुपये स्वीकृत कर लिए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पीडब्ल्यूडी-एनएच खंड अब इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कराएगा। इस रोड को बनने में करीब दो साल का समय लगेगा। इसके बन जाने से जीटी रोड पर लगने वाला जाम कम होगा। सांसद रमेश अवस्थी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एलिवेटेड रोड के प्रस्ताव को मंजूरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शहरवासियों की तरफ से बधाई दी है। एलिवेटेड रोड और एलिवेटेड ट्रैक खत्म करेगा जाम जरीब चौकी से मंधना तक एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और रामादेवी से गोल चौराहा तक एलिवेटेड रोड बन जाने से जीटी रोड पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा। र...