वाराणसी, मई 23 -- वाराणसी। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन की ओर से प्रतिवर्ष कराई जाने वाली जिला कैरम समर लीग 24 मई में से प्रारंभ होकर 4 जून तक इंग्लिशयालाइन स्थित चंद्र त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में 10 दिनों तक प्रतिदिन सीनियर पुरुष महिला वर्ग के एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले संपन्न कराए जाएंगे। मैचों का समय शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच रखा गया है । वाराणसी कैरम एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता रमेश कुमार वर्मा ने बताया गया कि प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल प्रतियोगिता का संचालन करेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...