मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में बुधवार को गणित विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएबीयू के गणित विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने की। कार्यक्रम के संयोजन में डॉ. योगेश कुमार (समन्वयक) व साक्षी वर्मा की सक्रिय भूमिका रही। प्रो. संजय ने कहा कि सीमित संसाधनों में रहते हुए भी रामानुजन ने विश्व गणित को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं। प्रो. ममता ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन का जीवन यह सिद्ध करता है कि सच्ची प्रतिभा कठिन परिस्थितियों में भी अपना मार्ग स्वयं बना लेती है। कार्यक्रम के दौरान 19 दिसंबर को आयोजित गणित प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.