आगरा, अगस्त 9 -- श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में चल रहे नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ, महारुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा महोत्सव में भक्तिभाव की छटा रही। सुबह भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से महारुद्राभिषेक और श्री रुद्र महायज्ञ हुआ। शाम को चित्रकूट धाम से आए कथावाचक पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज ने केवट संवाद, चित्रकूट दर्शन, हनुमान जी से भेंट और बाली-सुग्रीव युद्ध के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि केवट ने भगवान श्रीराम से धन नहीं मांगा। उन्होंने सेवा का अवसर मांगा। सच्ची भक्ति प्रेम, समर्पण और विश्वास से होती है। आचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को राम की अयोध्या वापसी और राजतिलक के साथ कथा का विश्राम होगा। यह भी पढ़ें- श्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...