अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। सत्संग समिति गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद यात्री निवास, रामसेवक पुरम में गुरुवार से अंतरराष्ट्रीय कथावाचक इन्द्रेश महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ होगा । यह कथा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से होगी। ओजस्वी वाणी और सरल शैली में गूढ़ आध्यात्मिक विषयों को सम्प्रेषित करने वाले आचार्य प्रवर देश में भागवत कथा के लिए विख्यात हैं। उनकी कथा में भक्ति, ज्ञान और जीवन मूल्यों का समन्वय देखने को मिलता है, जिससे श्रोतागण आध्यात्मिक रूप से प्रेरित होते हैं। आयोजन से जुड़े अजय पोद्दार एवं कीर्ति रमन दास ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।.......

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...