आगरा, मार्च 29 -- 24 से 28 मार्च तक मंगलौर (कर्नाटक) में हुई सीनियर नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आगरा के रामसेवक ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर ताजनगरी का नाम रोशन किया है। जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव हरदीप सिंह ने बताया कि रामसेवक का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन विगत फरवरी माह में बरेली में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश राज्य पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 74 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एवं स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का खिताब प्राप्त कर हुआ था। रामसेवक के शानदार प्रदर्शन पर आगरा जिला पावरलिफ्टिंग संघ की संरक्षक नीलू धाकरे, डीएस धाकरे, जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश महाजन, उपाध्यक्ष राजीव सोई, देवेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सत्येन्देश्वरी किरन, गिरीश दिवाकर, सुभाष प्रताप ने हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.