बांदा, मई 10 -- पैलानी। जसपुरा स्थित रामसागर तालाब में शनिवार को शाम शराब के नशे में डूबे युवक का शव देर रात गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक अभियान चलाया, तब कहीं सफलता मिली। सीएचसी जसपुरा में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसपुरा कस्बा निवासी 29 वर्षीय छोटू पुत्र रामस्वरूप सौदागर शनिवार शाम साढ़े पांच बजे रामसागर तालाब के भीटा से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे में था। तालाब किनारे उसने लाल रंग का झोला और चप्पल उतारीं और अचानक पानी में छलांग लगा दी। युवक को तालाब में कूदता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- गौराबाबा धाम के महंत ने उठाया अवैध कब्जा का मुद्दा थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से...