मेरठ, जून 22 -- मेरठ रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामसहाय इण्टर कालेज में महिला पतंजलि योग समिति मेरठ द्वारा एक भव्य 'योग महोत्सव' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और सर्वांगीण विकास का संदेश पहुंचाना था। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला महाविद्यालय में योग सप्ताह का समापनकार्यक्रम की शुरुआत ​कार्यक्रम की शुरुआत योग साधकों के उत्साहपूर्ण सामूहिक योग प्रदर्शन के साथ हुई। समिति की बहनों और विद्यालय की बालिकाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगासनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत कलात्मक योगासनों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ​इस कार्यक्रम में समाज के कई प्रबुद्धजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ​मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट क...