महाराजगंज, अगस्त 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिले में ईको-टूरिज्म के विकास व वैश्विक पहचान दिलाने के लिए डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग को कुल 22.54 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत जहां चौक रेंज के सिंगरहना ताल को रामसर साइट का दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है, वहीं दर्जिनिया ताल और गंडक रिवर व्यू प्वाइंट को अत्याधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

सिंगरहना ताल की प्राकृतिक सुंदरता अभ्यारण्य के उत्तरी व दक्षिणी चौक रेंज में स्थित सिंगरहना ताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता व जैव विविधता के लिए मशहूर ...