बांदा, फरवरी 3 -- बांदा। संवाददाता विभागीय पदोन्नति चयन समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद अभिलेखागार के प्रधान सहायक रामशरण साहू और सीआरए कलेक्ट्रेट के प्रधान सहायक असरफ अली को प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने आदेश जारी कर कहा कि दोनों प्रधान सहायक अपनी योगदान आख्या जिलाधिकारी के समक्ष तत्काल प्रस्तुत करें। ये दोनों प्रशासनिक अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी जे.रीभा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...