एटा, जनवरी 29 -- बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज इमरजेंसी में पहुंचे दो मरीजों को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसमें एक मरीज की हार्ट अटैक, दूसरे की सांस फूलने से मौत होना परिजनों ने बताया है। गुरुवार को शहर के गांधी मार्केट स्थित 32 वर्षीय सिकंदर पुत्र नरेश को परिवारजन गंभीर हालत में दोपहर 1.36 बजे मेडिकल कालेज इमरजेंसी में उपचार को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद सिकंदर को मृत घोषित कर दिया। सिकंदर को लेकर आये भाई दीपकराज ने बताया कि सांस फूलने के कारण उसको इमरजेंसी लेकर आये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कासगंज जनपद के सिढ़पुरा निवासी 86 वर्षीय रामवीर सिंह पुत्र प्रेमसिंह को सीने में दर्द की शिकायत पर परिजन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाये। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। साथ में मौजूद परिजनों ने रामवीर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.