सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी। शहर के प्रसिद्ध एवं पौराणिक रामविलास मंदिर के नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई। इसके साथ ही भगवान नए भव्य मंदिर में विधिवत विराजमान हो गए। पूरे शहर में इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व एक पखवाड़े तक विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। स्थापना पूजा, जल यात्रा और भव्य देव यात्रा के माध्यम से मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी थी। सात दिवसीय पूजा-पाठ और वैदिक अनुष्ठानों के बाद हवन की पूर्णाहुति दी गई, जिसके उपरांत भगवान को नवनिर्मित गर्भगृह में विराजमान कराया गया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.