सिमडेगा, फरवरी 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए रामविलास बड़ाईक ही भाजपा के अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न रहें और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। दीपक प्रकाश शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक प्रचार पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। मंच संचालन महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया। मौके पर श्रद्धानंद बेसरा, दुर्गविजय सिंह देव, अमरनाथ बामलिया सहित पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.