रांची, जुलाई 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड प्रदेश द्वारा रविवार को पार्टी के संस्थापक, पद्म भूषण स्व. रामविलास पासवान की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव के साथ मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्व. पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री पासवान की जयंती पर मोदी ने दी श्रद्धांजलिस्व. रामविलास पासवान का योगदान इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों एवं शोषित समाज के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए समर्पित किया। उनके विचार एवं आदर्श आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं...