लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- रामवाटिका धाम में चल रहे संत तुलसीदास महोत्सव व रासलीला में फूलों की होली खेली गई। इस दौरान जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली। इस दौरान जय श्रीराम और राधे-राधे के जयकारों से पूरा रामवाटिका धाम गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान की झांकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के आयोजकों ने बताया कि कई दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन यज्ञ, भजन-कीर्तन और रासलीला का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगौती प्रसाद अग्रवाल,भगौती प्रसाद शुक्ला, अचल अवस्थी, राम कुमार शर्मा, राज किशोर, महेश गम्भीर, रामबाबू शुक्ला, श्यामबाबू शुक्ला, बालकृष्ण दीक्षित, शिवबालक दीक्षित, उपेंद्र मिश्रा, जितेन्द्र दीक्षित, अवधेश मिश्रा, अरुण शुक्ला सहित कई गण...