गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतनिधि। शनिवार को ईद के अवसर पर श्रीरामनवमी पूजा महासमिति जनरल धार्मिक न्यास की ओर से आयोजित ईद मुबारक कार्यक्रम के तहत ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में धार्मिक न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष कमल किशोर चौबे, महामंत्री मनीष कमलापुरी, कोषाध्यक्ष मोहन चंद, संरक्षक विकास कुमार माली, सदस्य संजीव कुमार दुबे, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेश कुमार यादव, संरक्षक दीपक शर्मा, सदस्य भर्दूल पासवान, उपाध्यक्ष मनीष केसरी, पंकज केसरी, रविंद्र पासवान, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, पिंटू कुमार चौबे, शनि चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों ने ईद की मुबारकबाद दी। एक-दूसरे के गले मिल गुलाब के फूल हाथों में देकर स्वागत किया। मुस्लिम धर्म क...