पीलीभीत, अगस्त 15 -- पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाल कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ.सचिन गिहार के नेतृत्च में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान रिया गंगवार, पारखी, प्रियांशी एवं डाली ने भारत माता की जय सहित देशभक्ति के स्लोगन उत्साहपूर्वक लगाए। छात्राओं ने जोश एवं उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार, एनएसएस अधिकारी, शिक्षकगण एवं एनएसएस स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया विश्वविद्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट की तिरंगा रैली यह...