नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां कल दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करने जा रही हैं। पार्टियों का दावा है कि इस रैली में देश भर से लाखों की संख्या में लोग शामिल होने के लिए आ रहे हैं। त्योहारी सीजन में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारियों के आने से एक हवा बनी हुई है कि व्यापारियों का काम धंधा ठप हो जाएगा। अब इसी समस्या का समाधान देते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे लोग, यहां आकर कुछ खरीदारी भी करें, जिससे व्यापारियों को भी फायदा हो। सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि उन्हें यह मालूम है कि रैली की वजह से दुकानदारों को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन भाजपा डरी हुई है, ...