कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- नगर पंचायत सरायअकिल के रामलीला मैदान में स्थित सामुदायिक शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वर्ष 2020 में निर्मित यह शौचालय वर्तमान में जर्जर होकर उपयोग के लायक नहीं रह गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाली महिला व पुरुषों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाजार आने वाले लोगों को शौच आदि की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा था। देखरेख के आभाव में यहां पर गंदगी का अंबार लग गया है तो लोगों ने प्रयोग में लाना भी बंद कर दिया है। शौचालय परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई है। दरवाजे टूटे हुए हैं। साफ-सफाई और नियमित देखरेख के अभाव में यह शौचालय खंडहर होता जा रहा है। जिम्मेदार हैं कि लाखों की लागत से बने शौचालय व लोगों की परेशानी को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.