लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- कस्बे की पचपेड़ी रोड पर नंदीश्वर बाबा के पास चल रहे रामलीला मेले में बुधवार सामूहिक विवाह कराए गए। इसमें मेला कमेटी ने सात जोड़ों का दहेज रहित विवाह कराया। कमेटी के अलावा इलाके के संभ्रांत लोगों ने आशीर्वाद के साथ दान व उपहार दिए। बुधवार को रामलीला कमेटी की तरफ से किए गए आदर्श सामूहिक विवाह में मेला परिसर में गायत्री शक्तिपीठ के दयाशंकर, गूना देवी और प्रहलाद आदि ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सात जोड़ों का विवाह कराया। इन जोड़ों में विभिन्न जगहों के शिवांशु और श्रद्धा, इतवारी और अंजली, विपिन और सोनी, सुधीर और खुशबू, मनोज और सरिता, विपिन और शांति तथा पारस और शोभा शामिल रहे। इनको विधायक शशांक वर्मा, डॉ. पंकज मौर्य, दयाशंकर मौर्य, संतोष बाथम, सुरेंद्र यादव भंडारी आदि ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...