बरेली, मई 28 -- फरीदपुर, संवाददाता। सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपा।बुधवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव के साथ तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सीएएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर रामलीला मेले का आयोजन होता है। स्कूल प्रबंधन खेल मैदान पर बने रामलीला मेले के स्टेज को तोड़कर अवैध निर्माण कर रहा है। डीजल-पेट्रोल के अंधाधुंध दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। बिजली की अघोषित कटौती से हाहाकर मचा है। सपा कार्यकर्ताओं ने खल्लपुर-दातागंज मार्ग पर अधूरा पुल निर्माण जल्द कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- अखिलेश पर आपत्तिजनक होर्डिंग से भड़के सपाई डीएम-एसपी से मिले अवैध खनन से तबाह हो रहे किसा...