अल्मोड़ा, मई 31 -- रानीखेत, संवाददाता। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में यहां मिशन इंटर कॉलेज में दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न महिला टीमों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मिशन इंटर कालेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत और भाजपा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने किया। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती ने सभी का आभार जताते हुए रामलीला मंचन में वर्षों से योगदान दे रही खड़ी बाजार रानीखेत, इंदिरा बस्ती, जैनोली, लालकुर्ती, कुनेलाखेत, चिलियानौला, रियूनी मजखाली रामलीला समितियों को सम्मानित किया। मातृ शक्ति समूह रानीखेत ने परशुराम लक्ष्मण संवाद, गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला ने सूर्पणखा नासिका छेदन, जय मां काली स्वयं सहायता समूह पाखुडा़ ने सीता स्वयंवर, सांस्कृतिक समिति न...