मुरादाबाद, मई 21 -- रामलीला महासंघ ने प्रधानमंत्री के तेल बचाओ आह्वान से प्रेरित होकर शहर में नि:शुल्क ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया है। इसका शुभारंभ गुरुवार को गुरहट्टी चौराहे पर किया गया। महासंघ के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया यह ई-रिक्शा प्रतिदिन पीलीकोठी से चलाई जाएगी। इस मौके पर डा. विवेक गोयल, आलोक राठौर, अरुण कुमार, नरेंद्र सिंह, संजय सोनी, अतुल सोती, समीर रस्तोगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...