मऊ, सितम्बर 27 -- पूराघाट। जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम को ओड़ियाना राजगद्दी मैदान में रामलीला मंचन स्थल के पास प्लास्टिक के थैले में मांस का टुकड़ा मिलने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश उत्पन्न हो गया। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने तत्काल रामलीला का मंचन रोक दिया। उधर सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे तक पुलिस टीम के मान-मनौव्वल के बाद किसी तरह से मामला शांत होने पर रामलीला का मंचन पुन: शुरु किया गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के ओड़ियाना बाजार स्थित राजगद्दी मैदान में शुक्रवार को रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान एक प्लास्टिक के थैले में मांस का टुकड़ा मंचन स्थल के पास फेंके जाने के बाद लोगों में आक्रोश दौड़ गया। आक्रोशित श्रद्धालुओं ने तत्काल रामलीला का म...