अमरोहा, दिसम्बर 18 -- मंडी धनौरा। रामलीला प्रबंध समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए व सदस्य पद के लिए 29 लोगों ने नामांकन कराया है। जरूरत पड़ने पर 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। गौरतलब है कि रामलीला प्रबंध समिति चुनाव को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। निवर्तमान कमेटी स्तर से समय पर चुनाव न कराने से आजीवन सदस्यों में नाराजगी थी। इसी बीच आजीवन सदस्यों ने जागेश अग्रवाल को कमेटी अध्यक्ष चुन लिया। उनके नेतृत्व में ही बीते दिनों रामलीला का आयोजन भी संपन्न कराया गया था। इसके बाद सभी पक्षों की सहमति से नियमित चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बुधवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अशोक अग्रवाल, जागेश अग्रवाल व महेश गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किए। 24...