अल्मोड़ा, मई 31 -- रानीखेत। सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में यहां मिशन इंटर कॉलेज में दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन महिला टीमों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व प्रमुख हीरा सिंह रावत और भाजपा नेत्री विमला रावत ने किया। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कहा कि महिलाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं। रामलीला मंचन के प्रति वर्षों के योगदान के लिए खड़ी बाजार रानीखेत, इंदिरा बस्ती, जैनोली, लालकुर्ती, कुनेलाखेत, चिलियानौला , रियूनी मजखाली रामलीला समितियों को सम्मानित किया गया।पहले दिन मंच पर मातृ शक्ति समूह रानीखेत ने परशुराम लक्ष्मण संवाद,गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला ने शूर्पणखा नासिका छेदन प्रसंग,जय मां काल...