प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस पर अलोपीबाग स्थित रामलीला पार्क को श्रीमई ग्रुप ने गोद ले लिया है। पार्क परिसर में पौधरोपण कर ग्रुप ने इसके हरित विकास और नियमित रखरखाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर आचार्य नंदगिरी कौशल्या मां रहीं। उनके साथ मानवाधिकार संगठन के प्रमुख दिनेश सिंह, पार्षद आनंद गिड़ियाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गोल्डन लायनेस की जिला अध्यक्ष मंजू वर्मा व प्रदीप वर्मा ने पौधे लगाए। श्रीमई ग्रुप की अध्यक्ष अनुपमा दास ने कहा कि रामलीला पार्क को गोद लेकर हम इसे शहर का मॉडल ग्रीन स्पेस बनाएंगे। पार्क में नियमित सफाई, पौधों की देखभाल और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए 300 पौधे सचिव शिल्पी बनर्जी और उपसचिव काक...