रामलीला कमेटी के चुनाव को तहसीलदार को बनाया चुनाव अधिकारी
काशीपुर, अप्रैल 28 -- दीप पाठक, काशीपुर। श्री रामलीला कमेटी, रामलीला ग्राउंड के लंबे समय से लंबित चुनावों को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम ने तहसीलदार को चुनाव अधिकारी नामित करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।चुनाव अधिकारी बनाए गए तहसीलदार पंकज चंदोला ने निवर्तमान कमेटी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर पंजीकृत संस्था की साधारण सभा (जनरल बॉडी) की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। बताया गया कि कमेटी के चुनाव वर्ष 2017 से नहीं हुए थे, जिससे संस्था के संचालन को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसी के चलते चुनाव कराए जाने की मांग की गई थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब चुनाव कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.