रामलला दर्शन के वीआईपी पास पर लगा ग्रहण, राम मंदिर ट्रस्ट ने व्यवस्था में किया बड़ा बदलाव
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए जारी किए जाने वाले वीआईपी पास की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। ट्रस्ट की नई व्यवस्था के तहत महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्र और गोपाल राव की रेफरेंस आईडी फिलहाल सस्पेंड कर दी गई हैं। इसके चलते उनके माध्यम से विशेष दर्शन पास जारी नहीं हो पा रहे हैं। नई रेफरेंस आईडी अभी तक जारी नहीं की गई हैं। ऐसे में सप्ताह भर पहले तक जारी किए गए विशेष पास को फिलहाल वैध माना जा रहा है। नई आईडी बनने के बाद ही विशेष पास जारी करने की प्रक्रिया फिर से सामान्य होने की संभावना है। वर्तमान व्यवस्था में श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन माध्यम से बनने वाले सामान्य दर्शन पास पहले की तरह उपलब्ध हैं। वहीं आरक्षित श्रेणी के पास अब केवल ट्रस्टियों के अधिकृत रेफरेंस पर ही जारी किए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.