रामलला के दर्शन से पहले मौत का सफर
लखनऊ, मई 26 -- लखनऊ। मथुरा से अयोध्या दर्शन के लिए निकले उड़ीसा के श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलवार भोर दर्दनाक हादसे में बदल गई। पीजीआई क्षेत्र के किसान पथ पर डलौना रेलवे पुल के पास उनकी अर्टिगा कार ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों का पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बतादें पीजीआई थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे किसान पथ पर यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार अर्टिगा में चालक समेत आठ लोग सवार थे, जो मथुरा से अयोध्या जा रहे थे। डलौना रेलवे पुल के ऊपर आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक संदीप निवासी मथुरा उसमें फंस गया。 यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.