अयोध्या, मार्च 13 -- बीकापुर (अयोध्या), संवाददाता। रामलला के दर्शन के लिए जा रहे बेंगलुरु के एक श्रद्धालु की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। भरतकुंड के पास , अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु निवासी 69 वर्षीय सीवी राघव अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वाराणसी में दर्शन करने के बाद वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भरतकुंड के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए बीकापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर संत कुमार मौर्य ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्ट...