सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। मां सीता की नगरी में दशरथ नंदन श्रीराम के जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित जानकी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यकाफी उत्साहित हैं।पूरे मंदिर की सजावट की गई है। मंदिर परिसर में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।सुबह में राम लला का विशेष श्रृंगार शुरू हो जाएगा।विभिन्न प्रकार के आभूषण उन्हें धारण कराया जाएगा।इससे पहले उनका पंचामृत अभिषेक होगा।जन्मोत्सव को लेकर पुनौरा धाम जानकी जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सदस्य व मंदिर के महंत कौशल किशोर दास उत्सव की भव्यता में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव: महंत ने बताया कि सुबह सीता कुंड पर हनुमान जी का ध्वजारोहण होगा।फिर सीताकुंड की परिक्रमा की जाएगी।सुबह दस बजे के बाद मंगल उत्सव शुरु हो जायेगा।जन्मोत्सव का कार्यक्रम दो पहर 12 बजे होगा।राम लला क...