नई दिल्ली, जून 8 -- अयोध्या राम मंदिर में आए चढ़ावे में चोरी के आरोप वाला मुद्दा तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंदिर में करोड़ों की चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया था। आरोप लगाने वालों की लिस्ट में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने भाजपा और उनके लोगों को चंदा चोर कहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा- मंदिर से लगभग 7 करोड़ रुपये चोरी हुए हैं। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को एक चुनौती भी दी है।भाजपा चंदा चोर, मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा सांसद संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में उन्होंने कहा- "मैं लगातार कह रहा हूं कि भाजपा और उसके लोग चंदा चोर हैं। प्रभु श्री राम के नाम पर इन ल...