जहानाबाद, मार्च 9 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता सेनानी और "शेर-ए-बिहार" के नाम से प्रसिद्ध रामलखन सिंह यादव की 106वीं जयंती सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामलखन सिंह यादव कॉलेज में उपस्थित लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने अपने संदेश में कहा कि रामलखन सिंह यादव का जीवन समाज सेवा, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महाविद्यालय के सचिव चंद्रप्रकाश ने कहा कि रामलखन सिंह यादव ने अपने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.