बक्सर, मार्च 21 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैती छठ पूजा में महज दो दिन शेष बचे है। लेकिन गंगा घाटों पर अबतक कोई तैयारी नहीं दिख रही है। सिर्फ सरकारी कागजों में तैयारियों को लेकर रुपरेखा को अमलीजामा पहना दिया गया है। इधर, शहर के अतिव्यस्त और प्रमुख रामरेखा घाट पर नदी किनारे कचरा व गंदगी फैली रहीं। वहीं नए व पुराने घाट के बीच स्थित कच्चे घाट की निचली मिट्टी का कटाव होने से नदी में प्रवेश करना खतरनाक बना हुआ है। इससे यहां छठ व्रतियों को गंगा स्नान करने और नदी में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बातचीत के क्रम में बताया कि रामरेखा घाट स्थित कच्चे घाट पर छठ करना आसान नहीं होगा। क्योंकि यहां कई जगहों पर मिट्टी भरभरा गई है। साथ ही दरार भी पड़ गई है। घाट की निचली मिट्टी बह जान...