सिमडेगा, अप्रैल 21 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। रामरेखाधाम विकास समिति की बैठक मंगलवार को धाम परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता महंत अखंड दास जी महाराज ने की। बैठक में धाम के विकास, धर्म जागरुकता, धार्मिक कार्यक्रम आदि पर चर्चा करते हुए समाज के सभी लोगों से संगठित रहते हुए ब्रहा्लीन रामरेखाबाबा के पद चिंहो पर चलने की अपील की गई। बैठक में नई समिति की भी घोषणा की गई। प्रधान संरक्षक डीबी सिंह देव ने नई समिति की घोषणा करते हुए बताया कि कोर समिति के द्वारा समिति का गठन किया गया है। उन्होंने नव चयनित समिति के पदधारियों एवं सदस्यो से समन्वय बनाकर धाम के विकास के लिए कार्य करने की बात कही। बैठक में उपस्थित महंत अखंड दास जी महाराज ने अपने आर्शीवचन में सभी लोगों को आर्शीवाद देते हुए नई समिति को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही हम सभी ...