रामरायबाग खुटहरी स्कूल के द्वारा चलाया गया नामांकन अभियान
भागलपुर, अप्रैल 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी कहलगांव की ओर से नामांकन सत्र के लिए गांव में घूम-घूमकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और पूरे विद्यालय परिवार ने गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान, बच्चों ने नारों,नृत्य और जनसंपर्क के माध्यम से अभिभावकों से अपील की। उन्होंने निजी विद्यालयों के बजाय सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने का आग्रह किया। ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। शिक्षकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालयों में अब बेहतर शिक्षण व्यवस्था, पुस्तकें, पोशाक, छात्रवृत्ति और मध्याह्न भोजन सहित कई सुविधाएं उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.