बोकारो, जनवरी 7 -- पेटरवार। पेटरवार प्रखंड के अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबरा मड़ाई टुंगरी स्थित राम मंदिर के प्रांगण में ग्रामीणों की एक बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता उमा चरण रजवार ने की। बैठक में टुसु मेला को लेकर बागजोबरा में 14 से 16 जनवरी तक लगने वाले तीन दिवसीय राम राज मेला को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके सफल संचालन को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में अध्यक्ष अजय केवट, उपाध्यक्ष भरत रविदास, महामंत्री उमा चरण रजवार, सचिव रवि शंकर कुमार, उप सचिव संजय रविदास, संगठन सचिव राजेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मजनू कुमार, उप कोषाध्यक्ष कुंदन तुरी, संगठन मंत्री नेमचंद रजवार को बनाया गया। इसके अतिरिक्त दीपक कुमार, बिनोद रजवार सहित अन्य लोगों को सदस्य मनोनीत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.