मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव गंगनहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या में छुट्टी पर आए घर फौजी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस हत्या में शामिल अन्य दो लोगों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। रामराज थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर निवासी 50 वर्षीय सुरेश पुत्र बाबू गुरुवार देर शाम को मीरापुर से खरीदारी कर गांव आ रहा था। इस दौरान वह जैसे ही केथोड़ा पुलिस चौकी को पार कर थोड़ा आगे पहुचा तो आरोप है कि मीरापुर की ओर से आई एक कार सवार तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद सुरेश के पत्नी सुनीता ने रामराज थाने में मामला दर्ज कराते हुए एसएसपी को मामले से अवगत कराया जिस पर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने मामले में एसओजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.