मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- रामराज। रामराज पुलिस ने हाशमपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। रामराज एसएसआई जय सिंह नागर पुलिस टीम के साथ मार्डन स्कूल के मैदान के पास हाशमपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ग्राम पुटठी इब्राहिमपुर की तरफ से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा, तो उसने भागने का प्रयास, जिसे पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद की। रामराज इंस्पेक्टर रवेन्द्र यादव ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि यह बाइक उसने मीरापुर में माता शीतला मंदिर मेले से चोरी की थी तथा बाइक की पहचान छिपाने के लिए उस पर काले रंग की लेमिनेशन व मॉडिफाइड कराया था। साथ ही बाइक के पीछे की नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान...