देवघर, मई 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। बम-बम बाबा पथ स्थित आरजेएम कॉम्प्लेक्स परिसर में रामराज जजवाड़े मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ.मोती लाल मिश्रा द्वारा मंगलाचरण से की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि सह महापौर रवि कुमार राउत एवं विशिष्ट अतिथि उप महापौर टिप चटर्जी, सर्वेश्वर दत्त द्वारी, मार्कण्डेय जजवाड़े, डॉ. जेसी राज, भूषण दुबे, ट्रस्ट के चैयरमैन राजेंद्र चरण सिंह व मनीष कुमार पाठक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मान समारोह का महत्व मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन ये समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सम्मान समारोह के बाद रंगारंग सांस्कृत...