जौनपुर, अप्रैल 15 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। रामनगर विकास खंड के चोरारी गांव स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पांडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कथावाचक प्रपन्नाचार्य महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, रामराज्य की परिकल्पना और भक्त-भगवान के अटूट संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है, जिसे अपनाकर ही समाज में सुख-शांति स्थापित की जा सकती है। महाराज ने राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भाईचारे और त्याग की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। इस दौरान श्रोता भावविभोर हो उठे और कई बार पूरा पांडाल जयघोष से गूंजता रहा। उन्होंने कहा कि रामराज्य केवल शासन व्...