फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर। शहर के प्रेक्षागृह में विश्व हिन्दू परषिद के तत्वाधान में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय संगठन मंत्री मिलिन्द पराडें, पूर्व उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय गजेन्द्र एवं प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, स्वामी विज्ञानानंद, महंत राघवेन्द्र आदि ने अपने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री ने पूरी दुनिया में उथल पुथल और युद्ध की विभीषिका के दौर में राम के विचार और रामौत्त की सार की भौतिकता पर प्रकाश डाला। कहाकि आज के दौर में जिस तरह से सत्ता प्राप्ति के लिए अनैतिकता और अनाचार का प्रयोग किया जा रहा है। वह बेहतर भारत के अनुकूल नहीं है, ऐसी परिस्थिति में राम राज्य की कल्पना को मूर्त रूप नहीं दिया जा सकता। रामराज्य अधिकार नहीं कर्तव्य की परधीनता है। बताया कि प्रभु राम...