लखनऊ, फरवरी 18 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के शिवरी गांव से मंगलवार को 54वीं निःशुल्क 'रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा' रवाना हुई। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित इस यात्रा के माध्यम से शिवरी गांव के 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या धाम के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला, हनुमानगढ़ी व अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन किया। डॉ राजेश्वर की टीम द्वारा संपूर्ण यात्रा के दौरान भोजन, जलपान, स्वास्थ्य सेवाएं व विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद, श्रीरामचरितमानस व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तीन वर्षों से अधिक समय में 54 निःशुल्क रामरथ श्रवण यात्राओं के माध्यम से क्षेत्र के करीब 8,100 ग्रामीण, बुजुर्गों व महिलाएं अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.