रामयश पीजी कॉलेज में डिफेंस अकादमी का उद्घाटन
गंगापार, अप्रैल 20 -- रामयश स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मलाक बलऊ, नवाबगंज में सोमवार को रामयश डिफेंस अकादमी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त मेजर जनरल अजय कुमार चर्तुवेदी रहे, जिन्होंने फीता काटकर अकादमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेजर जनरल ने कहा कि देशसेवा के लिए अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को सेना में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक संगम मिश्र ने की। उन्होंने कहा कि डिफेंस अकादमी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को सेना में जाने के लिए बेहतर मार्गदर्शन और प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहे। इस दौरान कई मेधावी छात्रों को विशेष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.