अयोध्या, मार्च 18 -- अयोध्या, संवाददाता। वर्ष प्रतिपदा पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में आयोजित रामनाम यंत्र स्थापना समारोह से पूर्व आमंत्रित अतिथियों के आवास के आसपास नववर्ष के प्रथम दिवस स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। संघ की शाखा लगेगी तथा ध्वज प्रणाम के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक के सम्मान और स्मृति में आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया जाएगा। आमंत्रित प्रतिष्ठितजनों के लिए आठ स्थानों पर भोजनालय की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए मुख्यतः दो द्वार निर्धारित किए गए हैं , बिड़ला धर्मशाला के सामने और रंग महल बैरियर। आवासीय व्यवस्था के अंतर्गत मन्दिर की पूर्व दिशा में पूर्वी उत्तर प्रदेश के विशिष्ट अभ्यागतजन ठहरेंगे। मन्दिर के आसपास रामघाट, दोराही कुंआ आदि क्षेत्र में उत्तराखंड, मेरठ व ब्रज प्रांत के आमंत...